प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थल

 प्रमुख व्यक्ति और उनके समाधि स्थल




नमस्कार दोस्तों, यहां हमने भारत के कुछ प्रमुख व्यक्तियों और उनके समाधि स्थल के बारे में चर्चा की है क्योंकि एग्जाम में कभी-कभी आपको ऐसे प्रश्न देखने को मिल सकते हैं जैसे महात्मा गांधी का समाधि स्थल कहां है या राजघाट किस महापुरुष का समाधि स्थल है।


1.  महात्मा गांधी - महात्मा गांधी का समाधि स्थल राजघाट है,यह दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है इसके अलावा इनका समाधि स्थल रामपुर में भी है। राजघाट पर काले संगमरमर से बनी इस समाधि पर उनके आखरी शब्दों " हे राम "को लिखा गया है।


2.  लाल बहादुर शास्त्री - विजय घाट - नई दिल्ली में स्थित है से भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु के पश्चात उनके स्मारक के रूप में बनाया गया था। 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था युद्ध समाप्त होने के पश्चात ताशकंद में समझौता हुआ समझौता होने के पश्चात, 11 जनवरी 1966 को उनका अचानक देहांत हो गया ,आधिकारिक रूप से या कहा जाता है उनकी मृत्यु आर्ट अटैक से हुई थी।


3. इंदिरा गांधी - इंद्रा गांधी की समाधि स्थल को शक्ति स्थल के नाम से जाना जाता है या दिल्ली में स्थित है। 31 october 1984 को दिल्ली में स्थित उनके आवास में उनके बॉडीगार्ड द्वारा की हत्या करने के पश्चात शक्ति स्थल को उनके स्मारक के तौर पर स्थापित किया गया।l


4.  चौधरी चरण सिंह - यूपी के 2 बार सीएम और देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह जी का समाधि स्थल किसान घाट है। चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे इसलिए उनके समाधि स्थल हो किसान घाट कहा गया। चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने लेकिन संसद जाने से पहले इंदिरा गांधी ने समर्थन वापस ले लिया और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। यह प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है कि वह कौन से प्रधानमंत्री हैं जो कभी संसद नहीं गए।


5. पंडित जवाहरलाल नेहरू - भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समाधि स्थल शांति वन है।


6. राजीव गांधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का समाधि स्थल वीरभूमि है।

 

7. अटल बिहारी वाजपेई - अटल बिहारी वाजपेई की मृत्यु 16 अगस्त 2018 को हुई थी।उनका समाधि स्थल नई दिल्ली में बनाया गया है जिसे हम सदैव अटल के नाम से जानते हैं।


8. शंकर दयाल शर्मा - भारत के आठवें उपराष्ट्रपति और नवे राष्ट्रपति रह चुके शंकर दयाल शर्मा गीता समाधि स्थल कर्म भूमि के नाम से  जाना जाता है।


9. भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी के समाधि स्थल को हम महाप्रयाण घाट के नाम से जानते हैं।


10. भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं श्री मोरारजी देसाई जी के समाधि स्थल को हम अभय घाट के नाम से जानते हैं।


Short Trick - 


विजय राज एक शक्तिशाली किसान नेता था जो शांति के साथ वीरभूमि में रहता था। अभय सदैव अटल इरादे के साथ कर्म भूमि और महाप्रयाण घाट पर रहा।


इस ट्रिक को याद करने के बाद आपको सभी महापुरुष उनके समाधि स्थल एक बार में याद हो जायेंगे। जैसे

विजय घाट लाल बहादुर शास्त्री

राजघाट महात्मा गांधी

शक्ति स्थल इंदिरा गांधी

किसान घाट चौधरी चरण सिंह

वीर भूमि राजीव गांधी 

अभय घाट मोरारजी देसाई

सदैव अटल अटल बिहारी वाजपेई

 कर्मभूमि शंकर दयाल शर्मा 

महाप्रयाण घाट राजेंद्र प्रसाद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

GK Important Questions Part 1

GK Important Questions Part 2

सामान्य ज्ञान सुधारने के तरीके