विज्ञान की विभिन्न शाखाएं (branches of science)

 विज्ञान की विभिन्न शाखाएं (branches of science)

सबसे पहले हम विज्ञान की उन शाखाओं के बारे में बात करेंगे जिन शाखाओं के शब्द में logy का प्रयोग हुआ है logy वर्ड रूट है इसका मतलब होता है अध्ययन।


Pedology पेडोलॉजी मतलब मृदा विज्ञान इसमें मिट्टी का अध्ययन किया जाता है देखिए आप इसे ऐसे समझ सकते हैं लॉजी मतलब अध्ययन पेडो मतलब मिट्टी,मिट्टी का अध्ययन


 cosmology कॉस्मोलॉजी आप इसे  सरल तरीके से ऐसे समझ सकते हैं कॉस्मो का मतलब ब्रह्मांड से लॉजी का  मतलब अध्ययन से तो कॉस्मोलॉजी इसमें ब्रह्मांड से संबंधित सभी बातों के बारे में अध्ययन किया जाता है उसे हम कॉस्मोलॉजी कहते हैं।

 

caliology केलोलॉजी सौंदर्य विज्ञान, इस विज्ञान की शाखा के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा इसमें मनुष्य की सुंदरता का अध्ययन किया जाता है।



cytology साइटोलॉजी कोशिका विज्ञान ,शरीर की सूक्ष्म कोशिकाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है


psychology साइकोलॉजी मनोविज्ञान विज्ञान, की शाखा में वैज्ञानिक इस बात की अध्ययन करते हैं मनुष्य के दिमाग में क्या चल रहा है मनुष्य किस प्रकार से व्यवहार करता है उसको समझने की कोशिश करते हैं। आपने देखा होगा जो लोग परेशान होते हैं क्या कुछ कर नहीं पाते वे लोग साइटोलॉजिस्ट के पास जाते हैं दिखाने के लिए

radiology रेडियोलॉजी विकिरण विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान इसमें एक्स-रे या अन्य रे द्वारा शरीर के रोगों का निदान किया जाता है जय श्री अल्ट्रासाउंड एम आर आई सीटी स्कैन जैसी तकनीक का प्रयोग करके शरीर के अंदर के रोगों के बारे में पता लगाया जाता है


Audiology ऑडियोलॉजी श्रवण विज्ञान, विज्ञान की इस शाखा में  कानों की सुनने की शक्ति का कम हो जाना या बिल्कुल खोजाना उससे संबंधित रोगों के बारे में अध्ययन किया जाता है।

astrology  एस्ट्रोलॉजी ज्योतिष विज्ञान ,विज्ञान की शाखा में ग्रहों और तारों का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसका अध्ययन किया जाता है मानव जीवन में होने वाले कार्यों के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में पता लगाया जाता है।

cardiology कार्डियोलॉजी ह्रदय रोग विज्ञान, इसमें हमारे दिल से संबंधित रोगों तथा उसके उपचार के बारे में अध्ययन किया जाता है हार्ट से संबंधित रोगों के उपचार करने वाले डॉक्टर को कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं।

gynecology गायनोलॉजी स्त्री रोग ,विज्ञान इसमें केवल स्त्रियों से संबंधित विशेष रोगों और उसके उपचार के बारे में अध्ययन किया जाता है।


biology बेयोलॉजी जीव विज्ञान ,विज्ञान की बहुत महत्वपूर्ण शाखा है ,इसमें जीव जंतुओं के बारे में अध्ययन किया जाता है


pomology पोमोलॉजी फलों का अध्ययन, या वनस्पति विज्ञान की एक शाखा है इसमें फलों से संबंधित जैसे फलों का विकास फलों का उत्पादन उनका रखरखाव इसके बारे में अध्ययन किया जाता है जैसे फलों की नई प्रजातियों के बारे में।


neurology न्यूरोलॉजी तंत्रिका विज्ञान, इसमें नर्वस सिस्टम से संबंधित रोगों और उसके उपचार के बारे में अध्ययन किया जाता है। जैसे मस्तिष्क,स्पाइनल कॉर्ड,नसों आदि।


 nephrology नेफ्रोलॉजी किडनी का अध्ययन, किडनी से संबंधित बीमारियों उपचार के बारे में अध्ययन किया जाता है।


ornithology ऑर्निथोलॉजी पक्षी विज्ञान, यह बायोलॉजी की एक शाखा है इसके अंतर्गत पक्षियों पर शोध किया जाता है जैसे कि उन्हें किस प्रकार का खाना पसंद है, उनकी दिनचर्या कैसी होती है ,वह कहां रहना पसंद करते हैं ,कितने प्रकार होते हैं उनके वर्गीकरण के बारे में और मनुष्यों के प्रति पक्षियों का किस प्रकार का व्यवहार है ।


ethology एथेलॉजी  पशु व्यवहार का अध्ययन


dermatology डार्मिटोलॉजी त्वचा विज्ञान ,यह मेडिसन की एक शाखा है इसके अंतर्गत त्वचा संबंधित रोगों तथा उसके उपचार के बारे में शोध किया जाता है और त्वचा के अलावा जैसे नाखून ,बाल से संबंधित रोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं।

anthropology एंथ्रोपोलॉजी मानव शास्त्र ,इसमें मानव के विकास ,अनुवांशिकी ,संस्कृति के बारे में अध्ययन किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

GK Important Questions Part 1

GK Important Questions Part 2

सामान्य ज्ञान सुधारने के तरीके