GK Important Questions Part 1
Q.1 - इंसान की खोपड़ी (Skull)में कुल कितनी हड्डियां होती हैं।
Ans. - मानव खोपड़ी में वैसे तो 22 हड्डियां होती हैं 14 हड्डी चेहरे की और 8 हड्डी कपाल की होती हैं। जो खोपड़ी का ऊपरी भाग होता है लेकिन यदि हम कान की हड्डियों को भी जोड़ें और एक हयॉइड की हड्डी को भी जोड़ें तो कुल मिलाकर 29 हड्डियां होंगी क्योंकि कान में 6 हड्डियां होती हैं।
Q.2 - मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी (shortest bone)कौन सी होती है।
Ans. - हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की हड्डी होती है जिसे हम स्टेपीज कहते हैं।
Q.3 - मानव शरीर की सबसे बड़ी( largest bone) हड्डी कौन सी होती है।
Ans. - हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांग की हड्डी होती है जिसे हम की फीमर ( Femur ) कहते हैं।
Q.4 - मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं।
Ans. - हमारे शरीर में 206से हड्डियां होती हैं लेकिन जब बच्चा जन्म लेता है तो उसमें लगभग 300 हड्डियां होती हैं, जैसे-जैसे उसकी आयु बढ़ती जाती है हड्डियां आपस में जुड़ने लगती हैं और अंत में यह हड्डियों की संख्या 206 तक सीमित हो जाती है इसलिए जब भी एग्जाम में आपसे प्रश्न पूछा जाए तो आपको यह याद रखना है कि आपसे बाल्यावस्था में हड्डियों की संख्या पूछी गई है या फिर हड्डियों की संख्या पूछी गई है।
Q.5 - मनुष्य मनुष्य का हृदय( hart)1 मिनट में कितनी बार धड़कता है।
Ans - सामान्य मनुष्य का ह्रदय या दिल 1 मिनट में लगभग 60 से 100 के बीच में धड़कता है लेकिन यदि एग्जाम में ऑप्शन में 72 लिखा हो तो आपको 72 ही टिक कर देना है। क्योंकि ज्यादातर किताबों में आपको मिलेगा कि मनुष्य का दिल 1 मिनट में 72 बार धड़कता है।
Q.6 - हमारे दांत और हड्डियां किस तत्व से मिलकर बनी होती है
Ans - हमारे दांतो के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान कैल्शियम और फास्फोरस का होता है तो हम कह सकते हैं दांतों और हड्डियों में कैल्शियम फास्फोरस नमक तत्व पाया जाता है।
Q.7 - हमारे शरीर की सबसे मजबूत हड्डी (strongest bone)कौन सी होती है
Ans - शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जबड़े की हड्डी ( jaw bone) होती है जिसे mandible कहते हैं। और शरीर की सबसे कमजोर हड्डी हंसली की हड्डी होती है collar bone कहते हैं।
Q.8 - मानव शरीर में जल की मात्रा (Percentage of water) कितनी होती है।
Ans - मानव शरीर में जल की मात्रा 65 से 80% तक होती है सरल भाषा में कहें तो हमारा शरीर लगभग 70% चल से मिलकर बना है। लेकिन एग्जाम में जब भी प्रश्न पूछा जाता है तो ऑप्शन में 65 से 80 के बीच में 70% का ऑप्शन ज्यादातर होता है।
Note- दिमाग में पानी की मात्रा लगभग 75 से 80% होती है
Q.9 - स्वस्थ मनुष्य की श्वसन दर( Respiratory rate) क्या होती है।
Ans - एक स्वस्थ मनुष्य की श्वसन दर 15 से 18 के बीच होती है इसका मतलब स्वस्थ मनुष्य 1 मिनट में लगभग 15 या 16 बार सांस लेता है और छोड़ता है इस हिसाब से 1 दिन में 16×24×60=23040 ,लगभग 23000 बार सांस लेता है।
Q.10 - हमारे शरीर में कितने मांसपेशियां (muscles ) होती है।
हमारे शरीर में 639 मांसपेशियां पाई जाती है और सभी पेशी जोड़े में होते हैं सबसे ज्यादा मांसपेशियां हमारी पीठ में पाई जाती है।
Note - शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी ग्लूट्स मैक्सिमस (gluteus maximus) होती है जो कूल्हे के पीछे पाई जाती है !
और सबसे छोटी मांसपेशी स्टीपेडियस ( stapedius ) होती है।
Q.11 सामान्य मनुष्य को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए
1 दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए ऐसा करने पर आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी और स्फूर्ति आ जाएगी। हमारे शरीर में शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आपको मालूम ही होगा हमारा दिमाग सबसे ज्यादा पानी का यूज करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें