सामान्य ज्ञान सुधारने के तरीके

यदि आप अपनी जनरल नॉलेज  बढाना चाहते हैं और आप कंफ्यूज हैं हम कहां से स्टार्ट करें तो आप सबसे पहले अपने आप से स्टार्ट कर सकते हैं जैसे कि आप अपने शरीर  के बारे में अध्ययन कीजिए।


हमारे शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं, आपके पैरों में कितनी हड्डियां हैं ,आपके हाथों में कितनी हड्डी हैं। सबसे बड़ी हड्डी क्या कहलाती है सबसे छोटी हड्डी को क्या कहते हैं।जब बच्चा पैदा होता है तब उस में कितनी हड्डियां पाई जाती हैं और हड्डियों का विकास किस प्रकार होता है ।


फिर आप अपनी आंखों के बारे में जान सकते हैं उनकी विशेषताएं क्या होती हैं ।इसी प्रकार जब आप सभी चीजों के बारे में जानेंगे तो आपकी जनरल नॉलेज अच्छी होती जाएगी और जैसे रेटीना क्या होता है आयरिश क्या होती है हमारी आंखों के लेंस कितने मेगापिक्सल के होते हैं ।


आपको अपने हृदय के बारे में जानकारी होना चाहिए हमारा दिल् कितनी बार धड़कता है जो हमारा शरीर नॉर्मल होता है। किडनी  , फेफडों ,लिवर से संबंधित सभी जानकारियां आपके पास होनी चाहिए।हमारा शरीर किन कारणों से बीमार होता है उसकी जानकारी हमें होना चाहिए जैसे कि बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियां ,वायरस से होने वाली बीमारियां प्रोटोजोआ ,कवक से होने वाली बीमारियां और  जैसे हम उदाहरण देते हैं बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियां टीवी ,निमोनिया हैजा, टाइफाइड है।


दैनिक जीवन में काम आने वाली सभी चीजों के बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए जैसे आप रोज फल या सब्जी खाते होंगे तो आप  सब्जी के बारे में जानकारी हासिल कीजिए जैसे कि मैंने आज एक सेब खाया तो उसके बारे में पता लगाइए इसमें कौन कौन से प्रोटीन विटामिंस होते हैं सेव की पैदावार सबसे ज्यादा किस राज्य में होती है किस देश में सबसे ज्यादा पैदावार होती है तो आपको क्या करना है रोज कुछ ना कुछ यह टॉपिक उठाना है उसके बारे में पढ़ना है ऐसा करने पर आपको खुद ही जनरल नॉलेज आने लगेगा क्योंकि आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आप किसी से स्लेब्स से रिलेटेड कोई पढ़ाई कर रहे हैं आपको ऐसा महसूस हुआ कि हमारे दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजें उनके बारे में हमें जानकारी होना ही चाहिए ।


हम किस शहर में रहते हैं उसके बारे में पता होना चाहिए  किस जिले के अंतर्गत आता है कौन से संभाग में आता है किस प्रदेश में आता है जिले में कितने गांव आते हैं हमारे जिले के बगल से कितने शहर हैं जैसे कि मैं ग्वालियर में रहता हूं ग्वालियर के पास में दतिया ,भिंड, मुरैना ,शिवपुरी ,शिवपुर जिले आते हैं इसके बाद हमें यह पता होना चाहिए कि हमारे राज्य के साथ कितने राज्यों की सीमाएं मिलती है जैसे कि मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र की सीमाएं मिलती है ।


हमें यह भी पता होना चाहिए हमारे देश में कितनी नदियां बहती हैं। हमारे देश की राजधानी क्या है हमारे देश में कितने राज्य हैं कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं ।हमें अपने देश के प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति के नाम भी मालूम होना चाहिए जितने भी कैबिनेट मंत्री हैं जैसे कि रक्षा मंत्री, गृहमंत्री ,वित्त मंत्री कानून मंत्री सड़क परिवहन मंत्री इन सब के बारे में भी हमें जानकारी होना चाहिए । यदि आप रोजाना न्यूज़पेपर पड़ेंगे तो इन सभी विषयों के बारे में आपको धीरे-धीरे सभी जानकारी मिल जाएंगी।


हमारा देश किन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं साझा करता है जैसे कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान ,नेपाल, चीन म्यांमार,बांग्लादेश। उन सभी देशों की राजधानी आपको मालूम होना चाहिए।


 हमारे देश में कौन-कौन सी फसलें उगाई जाती कौन-कौन से उद्योग धंधे हैं कितने कारखाने उन कारखानों में किन-किन चीजों का निर्माण होता है और कौन-कौन सी चीजें जो हमारे देश से बाहर जाती है। और कौन-कौन सी चीजें  जो हम दूसरे देशों से अपने देश में आयत करते हैं ।


यदि आप रोजाना कम से कम 1 या 2 घंटे जनरल नॉलेज की कुछ टॉपिक जैसे कि संविधान के बारे में संविधान में जैसे कि मौलिक कर्तव्य ,मौलिक अधिकार ,हमारी पुरानी इमारत ,मंदिर, रिसर्च सेंटर , इन सभी topics को रोजाना थोड़ा - थोड़ा करके पढ़ सकते हैं ,आप ऐसा करेंगे आप को धीमी धीमी आदत पड़ जाएगी जीके पढ़ने की इस प्रकार आपकी जनरल नॉलेज भी स्ट्रांग हो जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

GK Important Questions Part 1

GK Important Questions Part 2