GK Important Questions Part 1
Q.1 - इंसान की खोपड़ी (Skull)में कुल कितनी हड्डियां होती हैं। Ans. - मानव खोपड़ी में वैसे तो 22 हड्डियां होती हैं 14 हड्डी चेहरे की और 8 हड्डी कपाल की होती हैं। जो खोपड़ी का ऊपरी भाग होता है लेकिन यदि हम कान की हड्डियों को भी जोड़ें और एक हयॉइड की हड्डी को भी जोड़ें तो कुल मिलाकर 29 हड्डियां होंगी क्योंकि कान में 6 हड्डियां होती हैं। Q.2 - मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी (shortest bone)कौन सी होती है। Ans . - हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की हड्डी होती है जिसे हम स्टेपीज कहते हैं। Q.3 - मानव शरीर की सबसे बड़ी( largest bone) हड्डी कौन सी होती है। Ans. - हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांग की हड्डी होती है जिसे हम की फीमर ( Femur ) कहते हैं। Q.4 - मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं। Ans. - हमारे शरीर में 206से हड्डियां होती हैं लेकिन जब बच्चा जन्म लेता है तो उसमें लगभग 300 हड्डियां होती हैं, जैसे-जैसे उसकी आयु बढ़ती जाती है हड्डियां आपस में जुड़ने लगती हैं और अंत में यह हड्डियों की संख्या 206 तक सीमित हो जाती है इसलिए जब भी एग्जाम में आपसे प्रश्...